देर रात बरसात से कस्बे के अवैध बेसमेंटों में पानी भरा दीवार क्षतिग्रस्त हो सकतें हैं बड़े हादसे
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ उपखंड क्षेत्र सहित आस-पास के क्षेत्र में रविवार की देर बरसात होने से मकान, नालों की सुरक्षा दीवार टूट गयी एवं राजगढ़ कस्बे के मेला का चौराहे पर बने अवैध बेसमेंट में पानी घुस गया और गिरने की हालत में हो गया। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावनाएं बन गई है।
रात्रि समीपवर्ती ग्राम बैरेर में रविवार रात को हुई तेज बारिश से एक पुराने मकान की दीवार गिर जाने से उसमें रह रहे एक परिवार के पांच जने बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार बैरेर गांव निवासी रमेश चंद जांगिड़ पुत्र गोकुल राम जांगिड़ के पुस्तैनी पक्के मकान के बरामदे की एक दिवार गिर जाने से गरीब परिवार बैघर हो गया।
रमेश ने बताया कि गत रात्रि करीब दो बजे अचानक आई तेज बारिश से मकान गिरने का आभास होते ही घर में सोएं दो बेटी एक बेटा व पत्नी को बगल के टीन शेड में शिफ्ट किया गया। उसके बाद ही बरामदे की एक तरफ की दीवार गिर गई। बाकी अन्य कमरों की सभी दीवारें फटने से मकान गिराऊ हालत में हो गया। पीड़ित ने रैणी तहसीलदार को प्रार्थना पत्र भेजकर सहयोग की मांग की है। ज्ञात रहे कि गरीब के आशियाने की दीवार ढह जाने के बाद उसके सामने गहरा संकट छा गया। हाथ की दस्तकारी और कारीगरी का धंधा कर दो वक्त की रोजी रोटी कमाने वाला रमेश अब आशियाने की आस संजोए बैठा है। कंधे पर एक बेटा और दो बेटियों की जिम्मेदारी लिए रमेश अपनों की ओर झांक रहा है।

