भैंस को लेने गई पुत्री शिवानी करंट की चपेट में आने से हुई घायल, चिल्लाने पर बचाने पहुंचे पिता की करंट लगने से हुई मौत: मौके पर भैंस ने तोड़ा दम
परिजन व ग्रामीणों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप कि मुआवजे कि मांग
अलवर (कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र गांव बेरला गांव में सुबह बाड़े में बंधी भैंस खुलकर पानी कि टंकी पास चली गई जिसको लेने गई शिवानी राजपूत लगी बिजली डी पी निकले बिजली के तार कि करंट कि चपेट में आ गई जिसके चिल्लाने पर बचाने दौड़े पिता कप्तान सिंह भी करंट कि चपेट में आने से झुलस गया जिसको लक्ष्मणगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां गम्भीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया जिसकी मौत हो गई ।
घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीण लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुआवजे कि मांग कि है पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है फिलहाल मृतक कि पुत्री का अलवर अस्पताल में उपचार जारी है ।


