लायन आकाश खंडेलवाल बने लायंस क्लब महवा सिटी के नए अध्यक्ष

Jul 14, 2025 - 13:42
 0
लायन आकाश खंडेलवाल बने लायंस क्लब महवा सिटी के नए अध्यक्ष

महुआ (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय पर जन सेवा में कार्यरतलायंस क्लब महुवा सिटी का सत्र 2025- 2026 का पद स्थापना समारोह महुवा कस्बे के जयपुर रोड स्थित एक निजी होटल चोखी ढाणी  में आयोजीत किया गया जिसमे लायन आकाश खंडेलवाल ने क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। साथ ही लायन विकास बोहरा सचिव एवं लायन योगेंद्र गोयल कोषाध्यक्ष नियुक्त किये गए। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र मीणा के साथ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन, ध्वज वंदना, राष्ट्र गान, एवं विश्व शांति हेतु 2 मिनट की मौन प्रार्थना से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राजेंद्र मीणा विधायक महुवा ने सभी नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा पीड़ित मानव की सेवा  में जहाँ उनकी आवश्यकता हो वो हमेशा तैयार रहेंगे। 

इस अवसर पर इंस्टालेशन ऑफिसर  सहप्रांतपाल प्रथम एमजेएफ लायन आशुतोष वशिष्ठ , मुख्य वक्ता एमजेएफ लॉयन डॉक्टर देवेंद्र मदान , पुलिस उप अधीक्षक मनोहर लाल मीणा महुवा,उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दीपक शर्मा,  रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन ऋषि फतेहपुरिया,  एमजेएफ लाइन दीनदयाल ताम्बी, महुवा थाना प्रभारी राजेंद्र मीणा, महुवा जिला चिकित्सालय पीएमओ डॉ रामसिंह मीणा, मण्डवर chc प्रभारी डॉ नरसी राम मीणा महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थीआदि सभी ने अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में मंच संचालन लायन डॉ राकेश अवस्थी  नेकिया एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में शपथ ली। साथ ही प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर लॉयन लोकेश मिश्रा, लॉयन महेश चंद गुप्ता रहे। 

इस  अवसर पर महुवा सिटी के लॉयन क्लब सदस्य लॉयन राम बंसल, लॉयन डॉ राकेश अवस्थी, लॉयन महेश गोयल, लॉयन मनीष खंडेलवाल , लॉयन डॉ पंकज गुप्ता, लॉयन डॉ सुमित मित्तल, लॉयन डॉ शिवचरण गुर्जर, लॉयन एडवोकेट अब्दुल हई, लॉयन डॉ कमलेश गर्ग, लॉयन दिनेश खण्डेलवाल, लॉयन डॉ अशोक जैन, लॉयन राकेश बंसल, लॉयन धर्मेन्द्र शर्मा, लॉयन ओ.पी.मीणा, लॉयन डॉ विपिन बंसल, लॉयन चंद्रमोहन गर्ग, लॉयन अतुल अग्रवाल,  लॉयन जितेन्द्र अग्रवाल, लॉयन नितिन जांगिड़, अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौराननए सदस्य लायन डॉ रविकांत अग्रवाल एवं एडवोकेट अमित खंडेलवाल ने क्लब की सदस्यता ग्रहन की साथ ही विधायक राजेंद्र  मीणा ने लाइंस  क्लब का स्थायी सदस्य बनने की इच्छा प्रकट की जिस पर सहप्रांतपाल  प्रथम डॉ आशुतोष वशिष्ठ ने विधायक राजेंद्र मीणा के पिन लगाकर उन्हें लायंस क्लब कीसदस्यता ग्रहण करवाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................