गोगुन्दा एसडीएम की मनमानी कार्यवाही का शिक्षक संघ (सियाराम) ने किया कड़ा विरोध

एसडीएम को निलंबित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Jul 14, 2025 - 13:49
 0
गोगुन्दा एसडीएम की मनमानी कार्यवाही का शिक्षक संघ (सियाराम) ने किया कड़ा विरोध

गुरला: (बद्रीलाल माली) राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के मुख्य संरक्षक व प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व मुख्य सचिव को ज्ञापन भेज कर गोगुन्दा उपखण्ड अधिकारी शुभम भैसारे को मनमाने तरीके से प्रशासनिक धौंस जमाते हुए विद्यालय का निरीक्षण कर प्रधानाचार्य को नोटिस देकर प्रताड़ित करने के मामले में निलंबित करने की मांग की है।संगठन के प्रदेश  सह संगठन महामंत्री प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि गोगुन्दा उपखंड अधिकारी ने राउमावि ओबरा कलां, उदयपुर में 11 जुलाई को ओचक निरीक्षण किया। विद्यालय में शिक्षक एवं प्रशासनिक स्टाफ की भारी कमी के बीच विद्यालय प्राचार्य और स्टाफ सभी अनिवार्य प्रशासनिक गतिविधियों में व्यस्त थे।उपखण्ड अधिकारी भैसारे को विद्यालय संचालन की मूलभूत समझ नहीं है और उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के वातावरण को भयग्रस्त व नकारात्मक बना दिया। उपखंड अधिकारी ने अहंकार में आकर अपने अधिकारों से परे जाते हुए महिला प्रधानाचार्य को पूर्णतः तथ्यहीन, आधारहीन और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए सीसी-17 में नोटिस जारी कर आरोप पत्र दे दिया। शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा के अनुसार अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा,सभाध्यक्ष ललित आर पाटीदार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल मीणा एवं महामंत्री नवीन कुमार शर्मा मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी,महिला अध्यक्ष मीना मंसूरिया ने उपखंड अधिकारी के मनमाने रवैये की कड़ी निंदा की है।जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा के अनुसार मुख्य संरक्षक सियाराम शर्मा  ने स्पष्ट किया है कि संगठन शिक्षकों के सम्मान एवं कार्यस्थल की गरिमा पर किसी प्रकार का आघात सहन नहीं करेगा।राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु संघर्षरत है और प्रशासनिक मनमानी का हर स्तर पर विरोध करता रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................