ठिठोड़ी में लगा सेवा शिविर बना जनसमस्या समाधान केंद्र — विधायक गोपीचंद मीणा बोले, “अब सरकार गांव के दरवाजे पर”

Oct 9, 2025 - 14:47
 0
ठिठोड़ी में लगा सेवा शिविर बना जनसमस्या समाधान केंद्र — विधायक गोपीचंद मीणा बोले, “अब सरकार गांव के दरवाजे पर”

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) 
जहाजपुर–कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को ठिठोड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर सिर्फ औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं का  समाधान का केंद्र बन गया।

विधायक ने किया निरीक्षण, सुनी ग्रामीणों की बात- विधायक गोपीचंद मीणा ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने आवासन, सड़क, पेयजल, बिजली, और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें सुनीं तथा मौके पर ही कई प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा — “सरकार की प्राथमिकता यही है कि योजनाओं का लाभ अब गांव-गांव, व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुँचे। ऐसे शिविर ग्रामीणों को उनके द्वार पर ही राहत देने का माध्यम बन रहे हैं।”

ग्रामीणों ने किया स्वागत- शिविर में पहुंचे विधायक मीणा का ग्रामीणों ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।

प्रशासन और जनता एक ही मंच पर- शिविर में उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा, विकास अधिकारी सीताराम मीणा, तहसीलदार रवि कुमार मीणा, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल जैन, सरपंच ज्ञानमल कंजर समेत बड़ी संख्या में पंच, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि “हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे और किसी भी नागरिक को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।”

क्षेत्र में सेवा शिविरों से मिल रहा बड़ा लाभ- ग्रामीणों ने बताया कि इन शिविरों से अब उन्हें राजस्व, आवास, बिजली और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान गांव में ही मिल रहा है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................