पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को दी नियुक्तियां, खैरथल की बेटी दिव्या सैनी को मिला पुरातत्व विभाग

Jul 15, 2025 - 12:23
 0
पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को दी नियुक्तियां, खैरथल की बेटी दिव्या सैनी को मिला पुरातत्व विभाग

खैरथल (हीरालाल भूरानी) युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को अहम करने के लिए शनिवार को कई शहरों में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्हें संबोधित कर 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे। युवाओं को सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग विभागों में नियुक्त हो रहे ये युवा आने वाले समय में देश के विकास की रफ्तार को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ देश की रक्षा करेंगे, कुछ सबका साथ, सबका विकास के सच्चे सिपाही बनेंगे। कुछ वित्तीय समावेशन मिशन को मजबूत करेंगे, तो कुछ उद्योगों के विकास में योगदान देंगे।
नई दिल्ली स्थित मिडिया सेंटर में आयोजित मुख्य समारोह में खैरथल शहर की बेटी दिव्या सैनी पुत्री शेर सिंह सैनी को भी भारतीय पुरातत्व विभाग में चयन पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के युवाओं को संबोधित करने के पश्चात केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, प्रधानमंत्री कार्यालय कार्मिक, परमाणु उर्जा विभाग मंत्री जितेंद्र सिंह, केंद्रीय कॉरपोरेट मामले, सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा तथा केंद्रीय कार्मिक सचिव रचना शाह ने संयुक्त रूप से दिव्या सैनी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। दिव्या की केंद्रीय सरकार के विभाग में नियुक्ति की खबर से शहर में हर्ष का माहौल छाया, वहीं उनके मौहल्ले वासियों एवं शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर उन्हें बधाईयां दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................