कोतवाली पुलिस ने पचास लाख की साइबर ठगी का आरोपी दबोचा; बोलेरो व मोबाइल जब्त

Jan 28, 2026 - 12:40
 0
कोतवाली पुलिस ने पचास लाख की साइबर ठगी का आरोपी दबोचा; बोलेरो व मोबाइल जब्त

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले में साइबर अपराधों पर शिकंजा कसते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने साइबर संग्राम अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने करीब पचास लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक बोलेरो वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। 

 थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि जिले में ऑनलाइन ठगी, सेक्सटोर्शन, ओएलएक्स फ्रॉड, म्यूल अकाउंट, फर्जी एटीएम व फर्जी सिम जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने सूचना संकलन व तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी असफाक खां पुत्र रुद्दीन खां, निवासी ईशनाका थाना नगर जिला डीग को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पुराने सिक्कों का बड़ा संग्रह दिखाने और उनकी फोटो भेजकर लोगों को झांसे में लेता था। इस तरीके से उसने अलग-अलग लोगों से करीब पचास लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................