65 लाख वोट चोरी घोटाले के विरोध में कांग्रेस का “वोट चोरी” स्टिकर विमोचन
रामगढ़ (अमित भारद्वाज) कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के कार्यालय पर माननीय राहुल गांधी जी द्वारा उजागर किए गए 65 लाख वोट चोरी घोटाले के विरोध में आज कांग्रेस द्वारा “वोट चोरी” स्टिकर का विमोचन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने रामगढ़ प्रभारी नवीन कुमार शर्मा की गाड़ी पर स्टिकर लगाकर विमोचन की शुरुआत की। विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज़ बुलंद की।