लोहार्गल सूर्य कुंड में हरियाली अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी, श्रद्धालुओं की भीड़

Jul 24, 2025 - 13:48
 0
लोहार्गल  सूर्य कुंड में हरियाली अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी, श्रद्धालुओं की भीड़

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में हरियाली अमावस्या पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया l लोहार्गल सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मन्नत मांगी l श्रद्धालुओं की गुरुवार को दिन भर लोहार्गल में अच्छी खासी भीड़ दिखाई थी और लोहार्गल मंदिरों में दान पुण्य कर पुण्य कमाया l श्रद्धालुओं ने सूर्य कुंड में डुबकी लगाकर भगवान सूर्य नारायण के दर्शन किए और सूर्य नारायण मंदिर के जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य पीठाधीश्वर महंत स्वामी अवधेशाचार्य महाराज  से आशीर्वाद प्राप्त किया l

 जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य लोहार्गल धाम सूर्य मठ पीठाधीश्वर महंत स्वामी महंत श्री अवधेशाचार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया की हरियाली अमावस्या पर पितरों का तर्पण किया जाता है ऐसा कहा जाता है की अमावस्या पर पितरों का दर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं l बताया जाता है कि सावन मास में जो अमावस्या आती है वह हरियाली अमावस्या मानी जाती है l लोहार्गल वेंकटेश बालाजी मंदिर के महंत अश्विनी आचार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाली अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सूर्य कुंड में डूबकी लगाकर भगवान वेंकटेश के दर्शन कर पुण्य कमाया और मन्नत मांगी l हरियाली अमावस्या पर वेंकटेश बालाजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................