30 जून को खैरथल जिले की 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

Jun 29, 2026 - 18:51
 0
30 जून को खैरथल जिले की 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक "ग्रामीण सेवा शिविर-2026" का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में राजस्व विभाग सहित कुल 22 विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
30 जून को मुण्डावर उपखंड की ग्राम पंचायत पीपली, बावद स्थित अटल सेवा केंद्र, किशनगढ़बास उपखंड की ग्राम पंचायत  मोठुका स्थित अटल सेवा केंद्र, कोटकासिम उपखंड की ग्राम पंचायत बूढीबावल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिजारा उपखंड की ग्राम पंचायत लुहादेरा स्थित अटल सेवा केंद्र तथा टपूकड़ा उपखंड की ग्राम पंचायत मसीत स्थित अटल सेवा केंद्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है