गो सांसद केदार नाथ शर्मा ने की एक सौ गो सरपंचों की नियुक्ति
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) स्वतंत्र भारत में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से हर ग्राम पंचायत स्तर पर गो सरपंचों की नियुक्त की योजना अंतर्गत 100 गो सरपंचों की नियुक्ति की गई । जिनको नियुक्ति पत्र 27 जुलाई को ग्राम बिदरका गोठड़ा में होने वाले सम्मेलन में दिए जाएंगे।
गौ सेवा प्रमुख राजकुमार मीणा ने बताया कि भारत में गो सरपंच रामा गोवंश के अधिकार को लेकर शासन तन्त्र को ग्राम पंचायत स्तर पर पालित , रक्षित एवं सुरक्षित करने के वास्तविक स्वरूप से अवगत कराने का काम करेंगे । सरकार गोचर भूमि अधिग्रहण अब नहीं करेगी जो पहले से कब्जे में है उसे गो सरपंच मुक्त करायेंगे । माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है कि गोचर भूमि केवल गोवंश के लिए है इसे अन्य कार्यो के लिए काम में नहीं लिया जा सकता ।
आज गोवंश अपनी ही भूमिसे बेदखल किया गया जा रहा है इसे वापिस सरकारी तन्त्र के माध्यम से गो सरपंच दिलायेंगे ।आज गोवंश डण्डे खाने को मजबूर है , अंग प्रत्यांग विदीर्ण कराने को मजबूर है ,कुल्हाडी पीठ पर गढाने के लिए मजबूर है । कसाई के द्वारा कत्ल खाने जाने को गोवंश आज मजबूर है ।
इस हिंसक समस्या का समाधान लोकतान्त्रिक व्यवस्था से ही सम्भव है । जिसे गो सरपंच गो प्रधान गो विधायक गो सांसद मिलकर व्यवस्थापिका एवं कार्यपालिका एवं न्याय पालिका से करायेंगे । इस अवसर पर एक सो सरपंचो ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया । स्वामी कृष्ण गिरी जी महाराज राज्य प्रभारी , प्रहलाद मीना गो सांसदसुरेन्द्र सिंह भानू प्रताप पारीक .गो विधायक महंत प्रकाश दास जी महाराज गो विधायक अलवर ग्रामीण हेमन्त कुमार मीना गो विधायक अलवर शहर लक्ष्मण कुमार शर्मा गो जिला प्रमुख राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।