दुजाना गांव में हरियाली तीज के मौके पर एक हजार पौधों का सामूहिक रोपण

Jul 27, 2025 - 13:29
Jul 27, 2025 - 13:30
 0
दुजाना गांव में हरियाली तीज के मौके पर एक हजार पौधों का सामूहिक रोपण

पाली (राकेश कुमार लखारा) सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के दुजाना गांव में हरियाली तीज के मौके पर रविवार को एक ही दिन में 1000 हजार पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हरित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से किया गया।हरियाली तीज के अवसर पर हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत दुजाना में खेड़ा देवी माता मंदिर परिसर के सामने चारागाह भूमि में 1000 पौधे का पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में प्रशासक ग्राम पंचायत दुजाना कंकू देवी, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश पुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि गुणराज मीणा, वार्डपंच गण, कृषि पर्यवेक्षक देवराज, पशुधन निरीक्षक निहाल सिंह, छगन लाल मीणा, फूलाराम मीना, मदन लाल मीणा, रामलाल, दुदा राम मीणा, राहुल मीणा व अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रतिभागी बनकर भागीदारी निभाई ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................