उदयपुरवाटी में हरियाली तीज पर किया पौधा रोपण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को कस्बे के ढ़हरियां बावड़ी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्टाफ को दिए गए लक्ष्य को पूर्ति करते हुए अमरूद,नींबु,तुलसी चांदनी,सेमल आदि के छायादार वह फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर बोलते हुए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.राजेंद्र कुमावत ने बताया कि आज एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर सभी जगह सामूहिक रूप से पेड़ लगाए जाएंगे,जो प्रकृति से जुड़ाव का नया सोपान होगा।उन्होंने बताया कि आज की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुरवाटी ब्लॉक के सभी आयुर्वेद औषधालयों में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ और दिए गए लक्ष्य की पूर्ति करते हुए सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा कुल 505 पौधे आयुर्वेद औषधालयों और अन्यों जगहों पर रोपित किए गए।
चुंगी न. 3 पर हुए पौधारोपण कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमावत के साथ स्टाफ के विजय कुमार शर्मा (कंपाउडर), योग प्रशिक्षक विकास कुमावत,ममता भोंकल,विवेक कुमार व प्रजापति धर्मशाला के अध्यक्ष फूलचंद लुहानीवाल उपस्थित रहे।


