लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण, निर्दलीयों पर टिकी बोर्ड की राह

Aug 27, 2026 - 20:28
 0
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं समीकरण, निर्दलीयों पर टिकी बोर्ड की राह

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। परिसीमन के बाद नगरपालिका में वार्डों की संख्या 25 है। नगर पालिका चुनाव पहली मर्तबा होने से इस बार चुनावी मुकाबला भी ज्यादा रोचक माना जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए महिला अनारक्षित पद होने से महिला पार्षद उम्मीदवारी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।25 सदस्यीय बोर्ड में बहुमत के लिए किसी भी दल को कम से कम 13 पार्षदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में हर वार्ड का परिणाम बोर्ड गठन के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। निर्दलीय एवं बागी उम्मीदवार दोनों दलों के वोटों में सेंध लगा सकते हैं।
 भाजपा-कांग्रेस के सामने बोर्ड बनाने की चुनौती 
  एक और राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बना राम मीणा एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से कांग्रेस विधायक मांगेलाल मीणा नगरपालिका में अपना बोर्ड बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे है। हालांकि, यदि बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार जीतकर आते हैं तो बोर्ड गठन के बाद राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं‌ यही वजह है कि दोनों दल टिकट वितरण को लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं।
टिकट वितरण के बाद तस्वीर और साफ होगी कि कितने बागी उम्मीदवार, निर्दलीय मैदान में उतरते हैं। यही उम्मीदवार चुनाव परिणाम और बोर्ड गठन की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................