ड्राइवर के साथ हुई लूट, मोबाइल और नगदी लूटी
रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा) लूट की घटना से पीड़ित राजीव शर्मा ने गुरुवार दोपहर रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे वह अपनी गाड़ी बख्तल चौकी की पार्किंग में खड़ी करके अपने गांव अलावडा जाने के लिए अलावडा मोड़ पर खड़ा था। तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्हें अलावडा छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर साथ बिठा लिया।
युवक उन्हें अलावडा की बजाय पूठी घाटी ले गए। वहां बाइक रोककर गांव के एक परिचित का नाम लेकर बातचीत शुरू की। इसी बीच उन्होंने राजीव का मोबाइल फोन और जेब में रखे पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
राजीव शर्मा द्वारा आरोपियों का पीछा किया लेकिन वे नहीं मिले। अलावड़ा रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलूओं से मामले की छानबीन कर रही है।