वैर: अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित 'अग्र प्रतिभा खोज परीक्षा' में मेधावी विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत श्री दाऊजी महाराज मंदिर प्रांगण में अग्रवाल समाज, वैर की ओर से अग्र प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
परीक्षा के जूनियर वर्ग में विशाल गोयल ने प्रथम, शुभी गर्ग ने द्वितीय तथा शानू गोयल, भानु गर्ग और दिव्यांश गोयल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में नैतिक गर्ग ने प्रथम, पूर्वी गर्ग ने द्वितीय तथा शौर्य गर्ग, हर्षित गुप्ता और जान्हवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को दुपट्टा पहनाकर और पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महेश गोयल मेडिकल की ओर से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक बोतल प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सेवानिवृत्त अध्यापक राजेंद्र गुप्ता, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सेवानिवृत्त अध्यापक नंदकिशोर कोठारी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को निशांत कोठारी (निक्कू) जी के सौजन्य से पुरस्कार वितरण किया गया ।
कार्यक्रम में वेद प्रकाश गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परीक्षक एवं निर्णायक के रूप में गौरव गर्ग, पप्पू मित्तल, भावना अग्रवाल, उषा गर्ग, मयंक अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा अग्रवाल समाज की मुख्य कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य तथा युवा एवं महिला मंडल के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, ज्ञानार्जन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। समाज का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना तथा उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान कर अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी विजेता प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

