प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपसेवा केंद्र बयाना में मनाया गया रक्षाबंधन का महापर्व
बयाना (भरतपुर) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपसेवा केंद्र बयाना में रक्षाबंधन का महापर्व आगरा सबजॉन एवं भरतपुर प्रभारी आदरणीय ब्र.कु. कविता बहन की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विनय अग्रवाल अध्यक्ष कल्याण फाउंडेशन एवं विशिष्ट अतिथि राजेश गोयल राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन रहे। अतिथियों को ब्र.कु. कविता बहन ने रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया रक्षाबंधन का महत्व भारत में सूत्त सदा किसी आध्यात्मिक मनोभाव को लेकर ही बांधे जाते हैं। दूसरे शब्दों में कहे सूत्त बांधने की रस्म शुद्ध धार्मिक है। और हर धार्मिक कार्य को शुरू करने के समय कुछ व्रतो अथवा नियमों को ग्रहण करने के लिए यह रश्म अदा की जाती है।
जब भी किसी व्यक्ति से कोई संकल्प कराया जाता है तो उसे सूत्त बांधा जाता है और तिलक भी किया जाता है। सूत्त बांधना और संकल्प कराना तथा तिलक लगाना इन तीनों का आध्यात्मिक संकल्प का ही प्रतीक है। बयाना प्रभारी ब्र.कु. कमलेश बहन ने बताया कि यह रश्म किसी धार्मिक अथवा पवित्र व्यक्ति द्वारा ही कराई जाती है। और सूत्त बांधने वाला व्यक्ति संकल्प कराने वाले व्यक्ति को दक्षिणा भी देता है। इसी रूपांतर यह रक्षाबंधन त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार एक धार्मिक त्योहार है। और यह इंद्रियों पर विजय प्राप्त करने के संकल्प का सूचक है। इस मौके पर मौजूद ब्रह्माकुमारी प्रवीणा बहन, साक्षी बहन, विजय, पुष्पा, टीकम, संजीव गोयल, अजीराम, दयाराम, प्रेम कुमार, शिव कुमार सहित गणमान्यजन मौजूद रहे।