मंडोर एक्सप्रेसः एसी कोच में विदेशी महिला सहित कई यात्रियों के सामान चोरी

Aug 7, 2025 - 13:27
 0
मंडोर एक्सप्रेसः एसी कोच में विदेशी महिला सहित कई यात्रियों के सामान चोरी

जोधपुर, (राजस्थान) मंडोर एक्सप्रेस एक्स्प्रेस ट्रेन में बुधवार को दिल्ली से जोधपुर आ रही एक विदेशी महिला का बैग चोरी कर लिया गया। वहीं, विदेशी महिला के साथ कोच के अन्य यांत्रियों के भी सामान की चोरी हुई। हालांकि दोपहर में ट्रेन के यार्ड में जांच करने पर विदेशी मुद्रा के अलावा बैग व सामान वापस मिल गया।

मामले के अनुसार मंडोर एक्सप्रेस जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने अपने सामान की जांच की। सामान नहीं मिलने पर यात्रियों ने रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए और हंगामा किया। स्टेशन पर विदेशी महिला सहित अन्य यात्रियों ने राजकीय रेलवे पुलिस थाने (जीआरपी) में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात बुधवार तड़के जयपुर निकलने के बाद की बताई जा रही है। इटली की महिला यात्री पटरेजिया विलालो एसी कोच एच-1 में सफर कर रही थी। उनके बैग से करीब 2100 यूरो, उनका व अन्य कोच में सफर कर रहे उनके पुत्र-पुत्री का पासपोर्ट, इयरबर्ड, घड़ी, मोबाइल, चश्मे व अन्य सामान चोरी हो गया।

मामला जयपुर भेजाः- जीआरपी सब इंस्पेक्टर प्रहलादराम ने बताया कि घटना का हलका क्षेत्र जयपुर होने के कारण बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कर मामला जयपुर जीआरपी भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जोधपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ वाणिज्य मण्डल प्रबंधक विकास खेड़ा स्टेशन पहुंचे व पीडित यात्रियों से जानकारी ली। खेड़ा ने बताया कि फर्स्ट एसी कोच में देशी-विदेशी यात्रियों का बैग व अन्य सामान घोरी होना गम्भीर बात है। इसकी जांच कराई जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................