जोधपुर में सहजयोग मेडिटेशन से मनेगा योग दिवस, युवाओं को तनाव मुक्त रखने के लिए दिया जाएगा 'मेंटल योगा' का प्रशिक्षण
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को सहजयोग मेडिटेशन और योग सेशन का आयोजन किया जाएगा। जोधपुर डिस्ट्रीक्ट कॉर्डिनेटर कमलेश वैष्णव ने बताया कि शहर के प्रेमजी गोयल की ढाणी, सांगरिया में ये सेशन होगा। जहां कोचिंग स्टूडेंट समेत 150 लोग हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि 120 से ज्यादा देशों में इसकी फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है। जोधुपर में 1996 से हुई थी शुरुआत जोधपुर डिस्ट्रीक्ट कॉर्डिनेटर कमलेश वैष्णव ने बतायाञ माताजी निर्मल देवी ने 1970 में इसकी शुरुआत की थी। जोधपुर में 1996 से सहजयोग मेडिटेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने बताया कि देशभर में इसकी फ्री में ट्रेनिंग दी जा रही है। योग दिवस पर सिखाएंगे मेडिटेशन वैष्णव ने बताया कि रविवार को योग दिवस के अवसर पर मेंटल योगा और मेडिटेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे सेंट्रल नर्वस सिस्टम कंट्रोल में रहता है, जिससे इंसान तनाव मुक्त रहता है और उसकी मेंटल हेल्थ बैलेंस रहती है। जोधपुर में इससे करीब 200 से ज्यादा परिवार जुड़े हुए है।


