तीर्थराज लोहार्गल में 24 कोसीय परिक्रमा को लेकर मीणा धर्मशाला में बैठक का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
तीर्थराज लोहार्गल स्थित मीणा धर्मशाला एवं मीन भगवान मंदिर प्रांगण में 13अगस्त बुधवार को दोपहर 12,15बजे एक मीटिंग का आयोजन रखा गया है। मीणा सेवा समिति लोहार्गल धाम शेखावाटी के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि 17अगस्त से शुरू होने वाली 24कोसीय परिक्रमा को लेकर हर साल की तरह भंडारे व अन्य व्यवस्थाओं को मूर्त रुप देने के लिए इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा गया है।जिसमे आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।