16 अगस्त को राज ऋषि अभय समाज में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) श्री राजर्षि अभय समाज के कलाकारों द्वारा आने वाली 16 अगस्त 2025 वार शनिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा । संस्था के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं प्रचार मंत्री अमृत खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी उत्सव बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक कलाकारों द्वारा भर्तृहरि धाम मंदिर मेंमनाया जाएगा।
आगे जानकारी देते हुए महामंत्री ने बताया कि इस शुभ अवसर पर संस्था अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य कलाकार सदस्य एवं बाल कलाकार तथा स्वयंसेवक हर्षोल्लास के साथ यह यह उत्सव मनाएंगे सारा कार्यक्रम संगीत निर्देशक जितेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में संपन्न होगा जो की शाम को 8:00 बजे प्रारंभ होकर रात 12:00 बजे तक चलेगा तत्पश्चात श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरण किया जाएगा ।