नानीबाई रो मायरो कथा का 4 सितंबर से होगा आयोजन
गुरला:-(बद्रीलाल माली) धर्मनगरी भीलवाड़ा की पुण्य धरा पर भक्ति रस से परिपूर्ण गाथा जो सामाजिक व्यवहारिक और पारिवारिक जीवन को समझने और आध्यात्म की ऊर्जा को बढ़ाने वाली नरसी जी मेहता की जीवनी और श्री सांवरिया सेठ जी की अनंत गाथा का आयोजन 4 से 6 सितंबर तक प्रतिदिन 12 से 4 बजे तक श्री महर्षि दधीचि आश्रम प्राइवेट बस स्टैंड के पास होने जा रहा है आयोजक जोशी परिवार के सदस्य जमना लाल जोशी ने बताया कि कथा व्यास परम श्रद्धेय गौवत्स पं विष्णुश्री कृष्णतनय जी महाराज (गुर्जी) के मुखारविंद से कथा का रस वर्षण होगा और कथा को लेकर सुव्यवस्थित रूप से तैयारियां की गई जिससे श्रोता गणों को आगमन और बैठने हेतु कोई समस्या नहीं हो।