वर्ष दर वर्ष बढ़ती हरियाली की सौगात निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान

Aug 13, 2025 - 14:31
 0
वर्ष दर वर्ष बढ़ती हरियाली की सौगात  निरंकारी मिशन का वननेस वन अभियान

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  संत निरंकारी मिशन की हरित चेतना और पर्यावरण के प्रति अटूट समर्पण को निरंतर आगे बढ़ते हुए रविवार 17 अगस्त 2025 को* वननेस वन* परियोजना के पांचवे चरण के अंतर्गत देश भर में अनेक नए स्थलों को इस जन सहभागिता अभियान से जोड़ा जाएगा प्रातः  6:00 बजे से 9:00 बजे तक हजारों सेवादार एवं श्रद्धालु एकजुट होकर वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपने निष्ठा और संरक्षण के संकल्प को दोहराएंगे।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में आरंभ हुई वननेस वन परियोजना मात्र वृक्षारोपण का उपक्रम नहीं बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन और सह अस्तित्व की भावना को जागृत करने वाला एक महत्वपूर्ण अभियान है
संत निरंकारी मंडल अलवर के प्रेस एण्ड मीडिया के अमृत खत्री ने बताया कि इसी क्रम में हर वर्ष की भांति अलवर के जिला संयोजक निरंकारी सोमनाथ जी के मार्गदर्शन एवं सेवा दल संचालक शिली राम जी की देखरेख में जी. डी. कॉलेज में सेवादार भाई बहनो द्वारा प्रातः 6:00 बजे से 9:00 तक वृक्षारोपण किया जाएगा
 संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने बताया की  वननेस वन अभियान के अंतर्गत अब तक देश भर में 600 से अधिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया जा चुका है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट के इस दौर में मिशन की यह पहल केवल समयोचित है बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। यह पहल केवल हरियाली बढ़ाने का माध्यम नहीं वरन लघु वनों के रूप में एक स्थाई और संतुलित पर्यावरण की स्थापना की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
वृक्षों के इन रोपित समूह ने इतनी समृद्धता प्राप्त कर ली है कि वह एक लघु वन का स्वरूप धारण करते चले जा रहे हैं इन लघु वनों में अब प्रवासी और दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी भी आश्रय लेने लगे हैं।
 निःसंदेह जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में इन सभी जीवो की महत्वपूर्ण भूमिका है वननेस वन मे केवल पर्यावरण की सुरक्षा का माध्यम बन रहा है बल्कि यह मानव और प्रकृति के बीच उन्हें एक आत्मिक संबंध स्थापित कर रहा है एक ऐसा संबंध जो सच्चे मायनों में एकत्व का प्रतीक है।
पूज्य बाबा हरदेव सिंह जी का यह स्वर्णिम संदेश प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है इस संपूर्ण अभियान की प्रेरणा का मूल आधार बन चुका है इसी चेतन से प्रेरित होकर संत निरंकारी मिशन के सेवादार पर्यावरण की शुद्धता के साथ-साथ आंतरिक कविता की दिशा में भी निष्ठा पूर्वक कार्य है क्योंकि जब मन निर्मल होता है तभी विचार वाणी और कर्मवीर निर्मल होते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है