ग्राम उत्थान शिविर से पशुपालक को मिला आर्थिक सुरक्षा का संबल

Feb 6, 2026 - 13:55
 0
ग्राम उत्थान शिविर से पशुपालक को मिला आर्थिक सुरक्षा का संबल

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बन रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों तक सरल एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है।
इसी क्रम में उपखंड भुसावर की ग्राम पंचायत पथैना में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान किसान दीपचंद्र ने अपनी भैंस के निःशुल्क बीमा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत उनकी भैंस का 40 हजार रुपये का निःशुल्क बीमा मौके पर ही किया गया। इससे किसान को भविष्य में किसी भी आकस्मिक स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा मिलेगा।
किसान दीपचंद्र ने बताया कि यह योजना दुधारू गाय, भैंस, भेड़, बकरी एवं ऊँट जैसे पशुओं के लिए संचालित की जा रही है, जिससे पशुपालकों को आर्थिक संबल मिल रहा है। उन्होंने इस योजना को पशुपालक हितैषी बताते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
ग्राम उत्थान शिविर पथैना में शिविर प्रभारी तहसीलदार एवं विकास अधिकारी की उपस्थिति में लाभार्थी दीपचंद्र को पशु बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया। मौके पर ही आवेदन स्वीकार कर लाभ प्रदान किए जाने से ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
यह सफलता कहानी दर्शाती है कि ग्राम उत्थान शिविर के माध्यम से सरकार की योजनाएं अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और ग्रामीण जीवन को सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................