कृषि मंत्री व कृषि आयुक्त के निर्देशन पर नेतृत्व में टीमों का गठन: कृषि आदान विक्रेताओं के यहां किए औचक निरीक्षण

Aug 13, 2025 - 14:40
 0
कृषि मंत्री  व कृषि आयुक्त के निर्देशन पर नेतृत्व में टीमों का गठन: कृषि आदान विक्रेताओं के यहां किए औचक निरीक्षण

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि मंत्री  किरोड़ी लाल मीणा व कृषि आयुक्त चिन्मय गोपाल के आदेशों की पालना में डीग जिले के कृषि आदान की व्यवस्थाओं के लिए कृषि आयुक्तालय  उपनिदेशक  नवल किशोर मीणा के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया जिन्होंने आज दिनांक 13.8.25 को डीग जिले के कुम्हेर, डीग व कांमा क्षेत्र की कृषि आदान विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण किया | निरीक्षण टीमों ने आदान विक्रेताओ के विक्रय परिसर ,गोदामों विक्रय स्टॉक रजिस्टर, पॉस मशीन स्टॉक व भौतिक स्टॉक का मिलान किया गया| निरीक्षण के दौरान कुम्हेर में निरीक्षक  हब्बल सिंह उपनिदेशक कृषि( सा) व महेश जादौन, कृषि अधिकारी, डीग के द्वारा मै. सेठी खाद-बीज भण्डार के यहाँ अनियमित्ता पाये जाने पर विक्रय पर रोक लगाई  | डीग कस्बे में मै. अग्रवाल एग्रो सेल्स, मै. संतोष ट्रेडिंग , मै. किसान खाद बीज भण्डारण, मै. महालक्ष्मी खाद बीज भण्डार, मै. जगदीश खाद बीज भण्डार का सधन निरीक्षण  कर उपलब्ध आदान का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया| कांमा मे मैं. चौहान खाद बीज भण्डार, मै. ओम खाद बीज भण्डार, मै. चौधरी खाद बीज भण्डार, मै . किसान खाद बीज भण्डार, मै. शुभम खाद बीज भण्डार, मै. मोहित खाद बीज भण्डार का निरीक्षण किया | मै. चौहान खाद बीज भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया| भरतपुर जिले में निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक सुरेश चंद्र गुप्ता सहायक निदेशक कृषि व कृषि अधिकारी  सीमा चौधरी के द्वारा यूरिया के दो ट्रैक्टर जप्त कर फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर 1985 के तहत कार्रवाई की गई | निरीक्षण के दौरान  राधा रमन शर्मा सहायक निदेशक कृषि , महिपाल शर्मा सहायक निदेशक कृषि पप्पू  यादव सहायक निदेशक उद्यान साथ में रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है