79वां स्वतंत्रा दिवस का जिला स्तरीय समारोह उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजित
कोटपूतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) 14 अगस्तl राष्ट्रीय पर्व 79वां स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, पर्यटन, सार्वजनिक निर्माण, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व, महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता विभाग मंत्री राजस्थान सरकार दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को प्रात: 8:45 बजे से राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय कोटपूतली के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा. जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि समारोह के दौरान परेड, शारीरिक व्यायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जिले की वीरांगनाओं व उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से राष्ट्रीय समारोह में शामिल होकर सहभागिता निभाने का आव्हान किया।

