महुवा में विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

Aug 14, 2025 - 14:29
 0
महुवा में विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

महुवा उपखंड मुख्यालय के भरतपुर रोड स्थित रामबाबू की बगीची से सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा महुवा विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा रामबाबू की बगीची से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी मुख्य बाजार, सराफा बाजार झंडे के नीचे जैन मंदिर, गुर्जर मोहल्ला, पंडितमोहल्ला, पाराशर मोहल्ला पुरानी तहसील होते हुए हिंडौन रोड, थाने के सामने, मंडावर रोड होते हुए राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित शहीद स्थल पर पहुंची जहां सभी ने शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों की याद में 2 मिनट का मोहन रखते हुए राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

 महुवा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन दिनांक 14 अगस्त  गुरुवार को सायं:3 बजे रामबाबू की बगीची से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए तहसील रोड होकर शहीद स्मारक तक जिसमे आपके लाडले विधायक  राजेंद्र मीणा मौजूद रहें । 

: इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा पदाधिकारी सभी वंधुओ और महवा के सभी विचार परिवार के संगठन एवं सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों , प्रयास संस्था के विद्यार्थियों महुवा प्रेस क्लब के समस्त पत्रकार गण गणमान्य नागरिक, आम जन सहित आम नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में अपनी टीम के सभी सदस्यों के साथ अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर देश की एकता और अखंडता को मज़बूत बनाएं रखने के लिए तथा इस यात्रा को सफल बनाने में सहयोगी रहकर  सभीने मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर को और भी भव्य बनाया गया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................