जानकी परिवार ने वृक्षारोपण कर पालने का लिया संकल्प

Aug 16, 2025 - 07:16
Aug 16, 2025 - 10:07
 0
जानकी परिवार ने वृक्षारोपण कर पालने का लिया संकल्प

थानागाजी (रामभरोस मीणा) पेड़ लगाओ, वन बचाओ महाअभियान के तहत एलपीएस विकास संस्थान द्वारा जानकी परिवार ढिगारिया के सहयोग से कुलाना वाले हनुमान जी के पहाड़ पर बरगद पीपल के पेड़ लगाए गए, वृक्षारोपण के समय संस्थान के प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने उपस्थित युवाओं को कहा कि राजस्थान में स्वच्छ वायु प्राप्त करने के लिए पच्चास करोड़ पेड़ों की आवश्यकता और है , हमें वनों को बचाने के साथ वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पेड़ लगा कर उसे पालने का संकल्प लेना चाहिए।

जिससे हमारी धरती हरी-भरी हो सकें और हमारे कों स्वच्छ प्राणवायु प्राप्त होने के साथ वन्य जीव, पशु,  पक्षियों, किट पतंगों को सुरक्षा मिल सकें। वृक्ष मित्र गजानंद शर्मा ने वृक्षारोपण कार्य के तहत् कहा कि वृक्ष श्रेष्ठ है, वृक्षों के बगेर हम जीवित नहीं रह सकते, हम सब को मिलकर वृक्षारोपण कार्य करना चाहिए वहीं राजेश शर्मा ने कहा कि पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है, विकास के नाम वनों से छेड़छाड़ ग़लत है, हमें वृक्षों को बचाने पर काम करना चाहिए।  

जन्माष्टमी पर्व पर आज पेड़ों को पालने का संकल्प ललता देवी बालेसर व अनीता देवी बालेसर को दिया गया। वृक्षारोपण के समय, चित्रांश, लक्ष्य, पुलकित, सोहनलाल प्रजापति, लोकेश प्रजापति, प्रदीप सैनी, ताराचंद यादव, भरत राम यादव गोवडी, निशा मीणा, जीया मीणा, निरंजन शर्मा आमला , बृजमोहन शर्मा , छंगाराम शर्मा आदि ने भाग लिया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................