पचलंगी में गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारी को लेकर हुआ विचार विमर्श
2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन,,,, जानकी वल्लभ मंदिर परिसर में हुआ बैठक का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में स्थित जानकी वल्लभ मंदिर परिसर में अक्टूबर माह में गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले मेले को लेकर बैठक का आयोजन हरिप्रसाद गोयल की अध्यक्षता में किया गया l मेला कमेटी अध्यक्ष एवं समाज सेवी मदनलाल भावरिया ने बैठक में बोलते हुए कहा कि मातेश्वरी कुश्ती दंगल की तैयारी को लेकर जानकी वल्लभ मंदिर परिसर में पहली बैठक का आयोजन किया गया है l आगामी बैठक 19 अगस्त को बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित होगी जिसमें आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा l 19 अगस्त को बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली बैठक में मेले की तैयारी को लेकर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा l
मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारकेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति पचलंगी का भी गठन किया गया जिसका अध्यक्ष सर्वसम्मति से अनिल गोयल पचलंगी को बनाया गया है l मेला कमेटी अध्यक्ष भावरिया का कहना है कि जैसे-जैसे मीटिंगों का दौरा होगा वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं को मेले की जिम्मेदारियां सोपी जाएगी l इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया, लक्ष्मण सिंह कुड़ी, मूल सिंह शेखावत, मंदिर के महंत मुरारी लाल शर्मा, नथू सिंह मीणा, बाबूलाल पटेल,ओम प्रकाश बबेरवाल ,युवा नेता राहुल बड़सरा ,सुरेश कुमार चोटिया , बाबूलाल शर्मा ,राकेश मटोलिया ,महेंद्र तेतरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे l


