प्रधान द्वारा औचक निरीक्षण में कर्मचारी अनुपस्थित मिले
रामगढ़ (अलवर /राधेश्याम गेरा) रामगढ़ पंचायत समिति प्रधान नसरु खान द्वारा ग्राम पंचायत बांबोली व नंगलीमेघा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बांबोली में ग्राम सेवक सीमा चौधरी व एलडीसी सीमा मीणा अनुपस्थित मिले इसी तरह नंगली मेघा में ग्राम सेवक अजीराम चौधरी व एलडीसी मदनलाल अनुपस्थित मिले। प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत बांबोली का निरीक्षण दोपहर बाद 4:10 बजे किया गया और ग्राम पंचायत नंगली मेघा का निरीक्षण 4:25 बजे किया गया । इस बारे में प्रधान नसरु खान ने विकास अधिकारी विजय भाल से फोन पर वार्ता कर अनुपस्थित कर्मचारियों और ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। वंही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत बांबोली के ग्रामीण लोग ने प्रधान नसरु खान को बताया कि वह अपना कार्य करवाने ग्राम पंचायत कार्यालय आए थे परंतु यंहा ताला लगा होने के कारण कई बार बैरंग वापस लौटना पड़ता है। आप इस बारे में कार्यवाही करें।