मनरेगा में 22 लाख रुपए गबन का आरोपी सस्पेंड

Aug 20, 2025 - 15:02
Aug 21, 2025 - 13:29
 0
मनरेगा में 22 लाख रुपए गबन का आरोपी सस्पेंड

लक्ष्मणगढ़, (अलवर)  लक्ष्मणगढ़ व हरसाना ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना में मृत व्यक्तियों व सरकारी कार्मिकों के नाम फर्जी मस्टररोल में भरकर 22 लाख रुपए से अधिक की राशि के गबन के आरोपी एलडीसी प्रेमचंद जाट को जिला परिषद सीईओ सालुंखे गौरव रविंद्र ने सस्पेंड कर दिया है। प्रकरण के अनुसार ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ में वर्ष 2021 में मनरेगा में मृत व्यक्तियों, छात्रों, बाहर रहने वाले और सरकारी कर्मचारियों के नाम पर फर्जी मस्टररोल भरकर करीब 22 लाख रुपए का गबन किया था। इसी प्रकार हरसाना ग्राम पंचायत में 6400 रुपये का गबन करने का जांच टीम के सामने आने के प्रकरण आया। इस प्रकरण को प्रतिष्ठित समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सीईओ ने चार्जशीट जारी कर उसे निलंबित कर दिया है। सीईओ जिला परिषद सालुंखे गौरव रविंद्र ने बताया कि आयुक्त मनरेगा की शिफारिश पर एलडीसी प्रेमचंद जाट को सस्पेंड किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................