बीएसएफ के शहीद जवान नवीन जांगिड़ की स्मारक का तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने किया अनावरण

Aug 21, 2025 - 12:40
 0
बीएसएफ के शहीद जवान नवीन जांगिड़ की स्मारक का तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने किया  अनावरण

बहरोड़ (योगेश शर्मा) बहरोड़ क्षेत्र के गांव जखराना में आज बीएसएफ के शहीद जवान नवीन जांगिड़ के स्मारक का अनावरण तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता जांगिड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जांगिड़ ने की। विधायक ने कहा कि धरती माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले राठ क्षेत्र के जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत का जवान बहादुर है और दुश्मन की हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देता है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्तीराम यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और युवाओं को उनकी वीरता से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान शहीद नवीन जांगिड़ की मां अपने बेटे की याद में भावुक हो गईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने कहा कि शहीद नवीन का बलिदान पूरे गांव और समाज के लिए गौरव की बात है। अनावरण समारोह में जितेंद्र जांगिड़, मोहनलाल जांगिड़, पूर्व प्रधान रोहिताश्व शर्मा, बस्तीराम यादव, ग्राम पंचायत प्रशासक करण सिंह यादव, सत्य प्रकाश जांगिड़, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीन जांगिड़ बहरोड के गांव जखराना के रहने वाले थे। लेकिन उनका परिवार बहरोड़ के उपवन सोसायटी में फ्लैट में रहता है। जवान के पिता मोहनलाल ने बताया कि 1 फरवरी 2024 को उनके खबर मिली कि बेटे को गोली लगी है। अगले दिन 2 फरवरी को बेटे की पार्थिव देह गांव पहुंची। जहां बीएसएफ के अधिकारियों ने सुसाइड बताया। नवीन ने 2012 में बीएसएफ ज्वाइन किया था। नवीन के बड़े भाई जितेंद्र शर्मा रेलवे विभाग में सीनियर टेक्नीशियन है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................