माजरी धाम सुमित गिरी महाराज ने 24 तारीख के कार्यक्रम को लेकर की प्रेस वार्ता
बहरोड (योगेश शर्मा) माजरी धाम महोत्सव 2025 का आयोजन 24अगस्त को माजरी धाम महंत सुमित गिरी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा।महोत्सव में मंगल कलश यात्रा,कन्या पूजन व हवन यज्ञ एवं संत समागम के साथ ही देशी घी के भण्डारे में पंगत में बैठाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भारत सरकार एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रहेंगे।
संत समागम में शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी नितस्वरूपानंदपुरी महाराज,महंत भोला गिरी महाराज प्राचीन सन्यास आश्रम दिल्ली,महामंडलेश्वर स्वामी हरिओम गिरी महाराज,महंत मुनिराज महाराज,थानापति कन्हैया गिरी महाराज,महंत विजय गिरी महाराज,महंत शंकरनाथ महाराज खेतानाथ आश्रम नीमराना,संत शीतलनाथ महाराज बाबा शिवस्वरूप आश्रम नाघोड़ी,संत शुभनाथ महाराज धौंकलनाथ आश्रम छापुर सहित बड़ी संख्या में देश विदेश के साधु संतों सहित संत समाज समागम में वर्तमान समय में हिन्दू सनातन संस्कृति की महत्ता,सेवा,शिक्षा एवं सनातन संरक्षण पर वृहद व्याख्यान माला में शिरकत कर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि बलवान यादव पूर्व प्रधान नीमराना,मोहित यादव अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ,इन्द्र यादव समाजसेवी,एडवोकेट नरेश यादव,जयप्रकाश झाबर जिला पार्षद,दिनेश कुमार टिंट जिला सचिव भाजपा रेवाड़ी,गुरू मधु किन्नर समाजसेवी सहित अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में बलबीर छिल्लर जिला प्रमुख अलवर,जसवंत यादव विधायक बहरोड़,रामहेत यादव पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रहेंगे। महोत्सव के दौरान भजन प्रवाहक संत श्री प्रकाश दास महाराज किवाड़ा निवाई टोंक भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को महंत सुमित गिरी महाराज ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया

