मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना राज्यभर में ले रही मूर्त रूप

पीएम सूर्य घर योजना की मदद से घरेलु बिजली बिल शुन्य होने का हो सकेगा सपना साकार

Aug 21, 2025 - 14:50
 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना राज्यभर में ले रही मूर्त रूप
अलवर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई महत्वकांक्षी पहल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में राज्य को विद्युत उत्पादन में सरप्लस बनाने एवं परिवारों को 24 घंटे मुफ्त विद्युत उपलब्ध कराने के लक्ष्यानुसार योजना को तेजी से धरातल पर उतरा जा रहा है। सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए राज्य में अब तक 72 हजार 155 घरों में रूफटॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने और एक करोड़ घरों के लिए हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने हेतु पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी। योजना में 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए प्रणालीगत लागत के 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए अतिरिक्त प्रणालीगत लागत के 40 प्रतिशत के बराबर सब्सिडी प्रदान की जा रही है, सब्सिडी को 3 किलोवाट पर सीमित किया गया है। मौजूदा मानक कीमतों पर इसका आशय 1 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक वाली प्रणाली के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी से है। इस योजना के माध्यम से शामिल घर बिजली बिल बचाने के साथ-साथ डिस्कॉम को अधिशेष बिजली की बिक्री के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगे। 3 किलोवाट क्षमता वाली एक प्रणाली एक घर के लिए औसतन प्रति माह 300 से अधिक यूनिट उत्पन्न करने में सक्षम होगी।
  • इस प्रकार उठाया जा सकता है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ-
 विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सुधीर पाण्डे ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना रूफटॉप सोलर के माध्यम से सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल के तहत राज्य में अब तक 72 हजार 155 रूफटॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। वहीं अलवर जिले में अब तक 1551 रूफटॉप सोलर लगाए गए हैं।  उन्होंने बताया कि पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन के लिए शर्तों में आवेदक के पास एक घर होना चाहिए, जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो। घर के पास वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए। सोलर पैनल के लिए किसी अन्य सब्सिडी का आवेदक लाभ नहीं ले रहा हो। इस योजना में शामिल होने वाले परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन करने और छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने के लिए एक उपयुक्त विक्रेता का चयन करने में सक्षम होंगे। राष्ट्रीय पोर्टल स्थापित की जाने वाली प्रणाली के उचित आकार, लाभ की गणना, विक्रेता की रेटिंग आदि के बारे में प्रासंगिक जानकारी प्रदान करके परिवारों को उनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेगा। सरकार ने इस योजना की शुरुआत के बाद से जागरूकता बढ़ाने और इच्छुक परिवारों से आवेदन प्राप्त करने हेतु एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक परिवार https://pmsuryagarh.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................