मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 14 सितंबर तक ऑनलाइन भरें आवेदन

Aug 21, 2025 - 14:47
 0
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 14 सितंबर तक ऑनलाइन भरें आवेदन
अलवर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से करने के लिए विभाग द्वारा सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी सत्र 2025-26 के लिए 14 सितंबर 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकतेे हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया के प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थी कोचिंग करने हेतु अपना आवेदन एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग आईकॉन पर क्लिक कर भर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................