विशाल सत्संग शोभा यात्रा, एवं भंडारा, बिचगांव में आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बिच गांव में श्री श्री 1008 श्री संत शिरोमणि राष्ट्रीय संत श्री दुर्लभ नाथ जी की 164 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 2 सितंबर मंगलवार को रात्रि 9:00 बजे सत्संग समारोह शोभा यात्रा 3 सितंबर बुधवार को सुबह 10:00 बजे एवं तत्पश्चात दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ।आयोजक समिति के भक्त रामेश्वर खींची ने बताया कि यह आयोजन ग्राम बिचगांवा में स्थान दुर्लभ नाथ महाराज की जन्म भूमि मंदिर में आयोजित किया जाएगा।