योग शिविर का हुआ आयोजन, भामाशाहों का किया सम्मान

Aug 22, 2025 - 13:08
 0
योग शिविर का हुआ आयोजन, भामाशाहों का किया सम्मान

नारायणपुर । आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बास बैरिसाल में शुक्रवार को योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह ओमप्रकाश रावत चतरपुरा वाले, हाल निवासी कोलकाता,  विशिष्ट अतिथि योगाचार्य श्रीनिवास मूर्ति माधव योगा आश्रम, प्राकृतिक चिकित्सा हिमाचल प्रदेश, कमलकांत जैन इंजीनियर्स स्टील अथॉरिटी इंडिया लिमिटेड, पंडित मारुति नंदन  शास्त्री दौसा, आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष वैद्य भवानी शंकर शर्मा, महेश चंद श्रीवास्तव, सुनील कुमार शर्मा सचिव श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति नारायणपुर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सैनी ने आए हुए अतिथियों का परिचय कराया एवं योगाचार्य द्वारा भैया बहिनों को योग करने का अभ्यास करवाया एवं योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। णमोकार तांडव नृत्य के माध्यम से योग आचार्य ने भैया बहिनों को आनंद दायक योग करने के लिए प्रेरित किया एवं ताड़ासन, वज्रासन, अनुलोम- विलोम,प्राणायाम, चक्रासन, तालबद्ध आदि योग से स्वस्थ रहने के लिए अनिवार्य बताया गया। भामाशाह ओम प्रकाश रावत ने भैया बहिनों को योग को दिनचर्या में शामिल कर जीवन में सक्रिय रहने एवं बुद्धि विकास के लिए आवश्यक बताया। इस मौके पर सरदाराराम सैन, सुशील कुमार शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, विकास कुमार प्रजापत, अनीता देवी कटारिया, प्रिया शर्मा, रामधन गुर्जर, घनश्याम शर्मा, सुनील शर्मा, दीपक कुमार गोड़ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................