भरतपुर :मां और पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने किया सुसाइड ,घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला

Aug 23, 2025 - 14:05
Aug 23, 2025 - 14:22
 0
भरतपुर :मां और पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने किया सुसाइड ,घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला

रुदावल,भरतपुर

 मां और पत्नी से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। झगड़े के बाद मां, पत्नी और बच्चे पड़ोसी के घर चले गए थे, जब रात में घर आए तो व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों को बताया और मौके पर पुलिस पहुंची।

घटना रुदावल थाना इलाके की है। मदन मोहन निवासी महलपुर चुरा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि देर रात 2 बजे मेरे भाई सुभाष का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला था। रिपोर्ट में बताया कि सुभाष कल रात शराब पीकर घर आया था। वह नशे में अपनी पत्नी चांदनी से झगड़ा कर रहा था। जब मां बचाने आई तो, वह मां से भी झगड़ा करने लगा। इसके बाद सुभाष की पत्नी अपने दोनों बच्चे और मां को लेकर पड़ोसी के यहां चली गई। सुभाष घर पर अकेला था। रात में करीब 2 बजे सुभाष की मां घर पर सुभाष को देखने के लिए आई तो, सुभाष का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद सुभाष की मां ने सुभाष की पत्नी चांदनी को बुलाया। परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारा गया। आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................