भरतपुर :महिलाओं की कहासुनी के बाद दोनों गुट भिड़े, दोनो पक्षों में पथराव, तीन घायल
भरतपुर ,राजस्थान
भरतपुर जिले के गहनौली थाना क्षेत्र मे महिलाओं की आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। घटना में दोनों पक्ष से तीन लोगों के चोटें आई हैं। जिनका इलाज जारी है।
गहनौली थाना अधिकारी विजय सिंह छौंकर ने बताया कि घटना बहरावली गांव की है। कल शाम करीब 7 बजे गांव के बबलू और फतह सिंह पक्ष की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के परिवारों के लोग एक दूसरे को झगड़ने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया।



