बनास नदी में अवेध बजरी खनन करते हुए 1 ट्रेक्टर ट्रोली व एक लोडर जब्त, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Aug 24, 2025 - 15:08
 0
बनास नदी में अवेध बजरी खनन करते हुए 1 ट्रेक्टर ट्रोली व एक लोडर जब्त, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

गुरला:-(बद्री लाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित कारोई थाना क्षेत्र मे धर्मेन्द्र सिह आईपीएस पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा द्वारा अवैध बजरी खनन / परिवहन की रोकथाम हेतु  रोशन पटेल आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहाडा के निर्देशन व  हरजीराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी, गंगापुर के निकटतम सुपरवीजन में  सुरेन्द्रसिह राठौड उनि थानाधिकारी, थाना कारोई व पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बनास नदी से अवैध बजरी खनन / परिवहन करते हुए 1 ट्रेक्टर मय ट्रोली, 1 लोडर जब्त एवं 2 व्यक्ति गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर सुचना मिली कि थाना कारोई सर्किल में ग्राम दुडिया के पास बनास नदी मे अवैध बजरी खनन / परिवहन हो रहा है मौके पर बहुत से ट्रेक्टर ट्रोली में लोडर से अवैध बजरी भरी जा रही है। जिस थानाधिकारी, थाना कारोई व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच बनास नदी से अवैध बजरी खनन / परिवहन करते हुए 01 ट्रेक्टर मय ट्रोली, 01 लोडर जब्त एवं जगदीश निवासी ग्राम शिवपुरा, जवासिया थाना हमीरगढ , कालु निवासी ग्राम उचां पुलिस थाना राशमी जिला चितोडगढ  को गिरफ्‌तार किया जाकर धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................