खैरथल -तिजारा :वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 की निकाली लॉटरी 785 वरिष्ठ नागरिक रेल व हवाई जहाज के माध्यम से करेंगे तीर्थ यात्रा

Aug 26, 2025 - 12:19
 0
खैरथल -तिजारा :वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 की निकाली लॉटरी 785 वरिष्ठ नागरिक रेल व हवाई जहाज के माध्यम से करेंगे तीर्थ यात्रा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
         अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट द्वारा सोमवार को जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में देवस्थान विभाग द्वारा चलाई जा रही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत बटन दबाकर तीर्थ यात्रियों की लॉटरी निकाली गई।
         अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत खैरथल तिजारा जिले से कुल 880 लोगों ने आवेदन किया जिसमें से  785 तीर्थ यात्रियों का लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। उन्होंने बताया कि खैरथल तिजारा के 84 वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज एवं 701 वरिष्ठ नागरिक रेलगाड़ी के माध्यम से तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग द्वारा आगे का शेड्यूल समय-समय पर वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................