'नशा मुक्त भारत' एवं 'महिला नीति' के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन

Aug 26, 2025 - 12:23
 0
'नशा मुक्त भारत' एवं 'महिला नीति' के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
             राजकीय महाविद्यालय खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नई किरण- नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डिप्टी सीएमएचओ खैरथल डॉ पूरण मल मीणा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, बीमारियों एवं उनके निदान के बारे में जानकारी देकर नशे की आदत से छुटकारा पाने के संबंध में मार्गदर्शित किया।  प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक हानि की जानकारी दी।

वहीं एक अन्य कार्यक्रम में महाविद्यालय में 'महिला नीति' कार्यक्रम के तहत छात्राओं को लाभान्वित करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला नीति प्रभारी साक्षी जैन और सरस्वती मीणा ने छात्रवृत्तियों की पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकारी दी। इस दौरान संकाय सदस्य डॉ दीपक चंदवानी, मीठालाल रैगर और  स्टाफ सदस्य आशीष शर्मा, सौम्या बारेठ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निशा, कोमल , मनीषा, कुशाल व अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................