भारत सरकार की योजना इन्सपायर-मानक के तहत नामांकन 15 सितम्बर तक

Aug 26, 2025 - 15:08
 0
भारत सरकार की योजना इन्सपायर-मानक के तहत नामांकन 15 सितम्बर तक

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 26 अगस्त। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार इन्सपायर-मानक योजना वर्ष 2025-26 के तहत जिले के विद्यालयों को अधिकतम पांच नवाचार अथवा विचारों का नामांकन किया जाना प्रस्तावित है। 
अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार इन्सपायर-मानक योजना वर्ष 2025-26 के तहत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि जिसमें कक्षा 11 एवं 12 (विज्ञान वर्ग) से अधिकतम दोे नामांकन किए जा सकते हैं, विद्यालयों को यह नामांकन 15 सितम्बर तक इन्सपायर-मानक पोर्टल पर  https://www.inspireawards-dst.gov.in  अथवा इन्सपायर-मानक मोबाइल ऐप के माध्यम से करना होगा।
उन्होंने राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार से प्राप्त पत्र की प्रति सलग्न कर लेख है कि जिले के समस्त विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि समय सीमा के भीतर नामांकन पूर्ण करें जिससे जिले के विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................