नगर पालिका महुवा व सीडीसी के संयुक्त तत्वाधान में जमादारों में सफाई मित्रों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
महुआ (अवधेश अवधेश) नगर पालिका महुवा में सफाई मित्रों जमादारोंकी एक दिवसीय कार्यशाला अंबेडकर भवन में आयोजित की गई अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा ने बताया किनगर पालिका महुवा व सीडीसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला अंबेडकर भवन महुवा में आयोजित की गई जिसमें अधिशाषी अधिकारी राजेश मीना के निर्देशन में जमादारों व सफाई मित्र की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 30 अगस्त 2025 को अम्बेडकर भवन में किया गया प्रशिक्षण में जमादार व सफाई मित्रो को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management), गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया एवं कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों (PPE KIT) के उपयोग की जानकारी दी गई l
इस अवसर पर नगर पालिका महुवा के SBM प्रभारी हेमराज बैरवा, SBM ब्रांड एम्बेसडर योगेन्द्र गोयल, CDC की ओर से तोशिफ खान, कमलेश शर्मा, शिवशंकर, और नगर पालिका के सभी जमादार एवं सफाई मित्र मौजूद रहे l


