राधाष्टमी के पावन अवसर श्री बरसाने वाली के जन्मोत्सव पर द बोहराज ग्लोबल स्कूल महुवा बालाजी मंडावर की शाखाओ में भक्ति, उल्लास और संस्कृति का संगम
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थितद बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार कोराधाष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर एक भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से तृतीय तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा रानी की मनोहर वेशभूषा में सजे हुए जब विद्यालय प्रांगण में पहुंचे, तो सम्पूर्ण वातावरण राधामय होकर भक्तिमय हो उठा।
प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को राधाष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इसके उपरांत राधा जी की आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियोंजनों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।
इस दौरानराधा रानीजी के भजनों पर बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों देते हुएनृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से "राधा जी के भजन" पर बच्चों ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। साथ ही बच्चों ने राधा रानी के जयकारे लगाकर पूरे परिसर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसका सभी ने आनंद उठाया। राधाष्टमी का यह पावन पर्व बच्चों के लिए न केवल एक भक्ति मय आयोजन रहा, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, भक्ति और पारिवारिक मूल्यों की गहरी समझ भी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को परिवार में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संस्कारों की महत्ता के बारे में बताया, जिससे बच्चों में संस्कृति और आदर्शों के प्रति जागरूकता का विकास हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक विनय बोहरा, सह निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी,ओ पी नागर, राजेश, पुनीत, कोऑर्डिनेटर श्वेता राणा नेगी, सभी विषय अध्यक्ष, समस्त विद्यालय स्टाफ, सहायक कर्मचारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौराननिदेशक विनय बोहरा ने कहा, “इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है, साथ ही वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी गहराई से जुड़ते हैं।” कार्यक्रम का समापन जयकारों, प्रसाद वितरण और सामूहिक भजन के साथ हर्षोल्लास से किया गया।