नारी के अधिकारों को लेकर राजस्थानी फ़िल्म "उधड़न" की शूटिंग शुरू

Aug 30, 2025 - 16:28
 0
नारी के अधिकारों को लेकर राजस्थानी फ़िल्म "उधड़न" की शूटिंग शुरू

झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव ) राजस्थान की एक प्रथा पर आधारित राजस्थानी फिल्म उधड़न बनाई जा रही है जिसकी शूटिंग जवाहर कला केंद्र जयपुर में शुरू हुई।इसके बाद शेखावाटी अंचल में भी शूटिंग होगी। फ़िल्म की कहानी नारी के अधिकारों की है। बचपन में शादी तथा गोना बडी हो जाने पर होता है।इस बीच के वक़्त की मार्मिक परिस्थितियां अलग बनती हैं।

फ़िल्म में क्षितिज कुमार की भूमिका पुराने संस्कारों वाले कठोर पुरातन पंथी की है जो अपनी बेटी को बहुत प्यार करता है मगर नए जमाने के साथ नहीं चलता है।बेटी नारी शक्ति का प्रतीक है दोनों का सामंजस्य बहुत ही खूबसूरती से बिठाया गया है।इसी कहानी को लेकर  निर्देशक अमिताभ तिवारी इस फ़िल्म का निर्दैशन किया है।यह उनकी पहली फिल्म है। इसके निर्माता विपिन तिवारी व अजय तिवारी हैं जो पहले भी राज व बाहूबली जैसी फिल्में बना चुके हैं।छायांकन बलजीत गोस्वामी कर रहे हैं। फ़िल्म में मुख्य कलाकार अमिताभ तिवारी,परिणिता,शिरिष कुमार, राज जांगीड़,शिवराज गुर्जर,उषा जैन,वंदना आदि किरदार निभा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................