लोकदेवता पाबूजी महाराज के जाने वाले यात्रियों का चौफूल्या में भव्य स्वागत
श्रीमाधोपुर के फ़ुटाला से आई यात्रा 1 सितंबर को पाबूधाम बगड़ पहुंचेगी
उदयपुरवाटी / चंवरा (सुमेर सिंह राव ) आठ गांवों के मुख्य बस स्टैंड चौफूल्या में शनिवार को लोकदेवता पाबूजी महाराज के बगड़ जाने वाले पद यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा के नेतृत्व में गौ सेवकों व ग्रामीणों के द्वारा जत्थे का पुष्पवर्षा कर श्रीराम नाम का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समाज सेवी श्याम यादव फुटाला मूंडरू और शिंभुदयाल स्वामी ने बताया कि लगभग एक शो से अधिक महिला पुरुष भक्तों के साथ यात्रा 28 अगस्त को पंचमी के दिन श्रीमाधोपुर के फुटाला के बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर चला,गुहाला,मणकसास,गुड़ा पोंख से होकर चंवरा पहुंची है। अब यह यात्रा 1 सितंबर नवमी को लोकदेवता पाबूजी के जन्मोत्सव पर प्रसिद्ध श्री पाबू धाम बगड़ पहुंचेगी। शुक्रवार की रात्रि को जत्थे का ठहराव चंवरा जोहड़ी के हीरामल देव महाराज के करवाया गया जहां स्थानीय सेवा भावी लोगो ने खूब आवभगत की यात्रा का मणकसास एवं किशोरपुरा मोड पर भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर शीशराम रावत, डा सांवरमल सैनी,राजेश खटाना,गौ रक्षक नरसी चंवरा, मुना गुजर,बंटी सेन धोनी सैनी, जीताराम सैनी नरेश कुमावत प्रकाश मीणा गुडा दिनेश जांगिड़ गुड़ा महेश मुकेश बीछवाल आशीष सैनी,सचिन सैनी,लीलाधर सैनी,मुना सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।