राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा सुमेरपुर का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
सुमेरपुर (बरकत खा)
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह राणावत के नेतृत्व तथा चुनाव अधिकारी मूलचंद गर्ग की देखरेख में उप शाखा सुमेरपुर की चुनाव प्रक्रिया रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।
चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष पद पर श्री मदन नानीवाल, अध्यक्ष पद पर प्रताप सिंह करनोत, मंत्री पद पर ओम प्रकाश वैष्णव, कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार सुथार, महिला मंत्री पद पर श्रीमती पुष्पा मिस्त्री, उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर मनमोहन परमार तथा उपाध्यक्ष (महिला) पद पर श्रीमती सज्जन कंवर को निर्विरोध चुना गया।
मनमोहन परमार, विजय सिंह गुर्जर, शिवदयाल सोनी, कैलाश कुमार जानी, दिनेश मीणा, प्रताप सिंह राजपुरोहित, सुमेर सिंह, बजरंग सिंह, श्रीमती हेमंत कंवर, श्रीमती रेखा भाटी, श्रीमती पूनम परिहार सहित कई साथी जिला महासमिति के सदस्य निर्विरोध चुने गए।
चुनाव उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु शासन-प्रशासन तक प्रभावी पैरवी करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह राणावत ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों की आवाज बुलंद करेगी तथा संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी। सभा में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें हार्दिक बधाई दी।


