खटून्द्रा में बैंक प्रबंधक का सेवानिवृत्ति समारोह : विधायक सुभाष मील और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा सहित कई वरिष्ठ लोग हुए शामिल

Aug 31, 2025 - 14:41
 0
खटून्द्रा में बैंक प्रबंधक का सेवानिवृत्ति समारोह : विधायक सुभाष मील और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा सहित कई वरिष्ठ लोग हुए शामिल

खंडेला (सुमेर सिंह राव)
 शनिवार को गांव खटून्द्रा में राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विनोद कुमार मीणा के सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंडेला विधायक सुभाष मील एवं आदिवासी श्री मीन सेना के अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विनोद कुमार मीणा ने अपने जीवन में दोहरी सेवा देकर समाज में मिसाल कायम की है। उन्होंने पहले भारतीय सेना में 20 वर्षों तक सरहद पर रहकर देश की रक्षा की। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखा और 15 वर्षों तक राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में ईमानदारी व समर्पण के साथ सेवाएं दीं।
अतिथियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विनोद मीणा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने पहले मातृभूमि और बाद में समाज की सेवा को अपना जीवन समर्पित किया।कार्यक्रम में गांव के ही अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता छगन मीणा के माता-पिता का भी सम्मान किया गया और बेटे के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, युवाओं व महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
गौरतलब है कि विनोद कुमार मीणा का जन्म झुंझुनू जिले के मालसर गांव में हुआ था। इस अवसर पर अभिषेक मीणा, रणजीत मीणा, ब्रह्मदत मीणा गुड़ा, दीपक मीणा बाघौली,सुनील मीणा,संतोष सैनी,नागर मल , अंशोंक मीणा,मनीष मीणा, महेंद्र मीणा, जगदीश मीणा,बुधराम मीणा, सुरेश मांडिया, राहुल शर्मा, विकास मीणा, सुशीला, पपीता, दिनेश मीणा,कालु मीणा,राजू गुर्जर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................