69वी 14 वर्षिय छात्र-छात्रा जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का गोपावास में हुआ समापन: छात्रा वर्ग में गोपावास रही उपविजेता

Sep 17, 2025 - 14:31
 0
69वी 14 वर्षिय छात्र-छात्रा जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का गोपावास में हुआ समापन: छात्रा वर्ग में गोपावास रही उपविजेता

पाली (मुकेश गोपावास) जिले के मारवाड़ जंक्शन उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपावास में आयोजित 69वी 14 वर्षिय छात्र-छात्रा  जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 53 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता के चौथे दिन फाइनल मैच खेला गया जिसमें खिलाड़ियों ने पुरे जोश के साथ दिखाया अपना दम-खम फाइनल मैच छात्रा वर्ग में  रा.उ.मा.वि.गोपावास बनाम रा.उ.मा.वि. छितरीया के बीच खेला गया जिसमें  छितरीया विजय रही वहीं छात्र वर्ग में डिंगोर व दोरनड़ी के बीच खेला गया जिसमें डिंगोर विजय रही ।

छात्र वर्ग में डिंगोर प्रथम स्थान ,दोरनड़ी द्वितीय स्थान व जावडिया तीसरे स्थान पर रही छात्रा वर्ग में छितरिया प्रथम स्थान पर ,गोपावास द्वितीय स्थान पर, डिंगोर तीसरे स्थान पर रही इस दौरान सैकड़ों कि तादाद में दर्शक उपस्थित रहे और  खिलाड़ीयों का मनोबल बढ़ाया ।

प्रतियोगिता समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष हेमन्त चौधरी,मा.जं.उपप्रधान चोथाराम मेघवाल,पूर्व प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत, शिक्षक नेता राजेंद्र सिंह राठौड़,समाजसेवी बालुराम मेघवाल रहे । कार्यक्रम के दौरान उपप्रधान मेघवाल व शिक्षक नेता राठौड़ व पूर्व  प्रधान कुम्पावत ने सम्बोधित किया।  स्थानीय विधालय के संस्था प्रधान मुन्नालाल , आबिद खां, राजेन्द्र सिंह चारण, बालकिशन, नारायणलाल, हेमाराम, वीपी सिंह देवराज गर्ग ने अतिथि व भामाशाहों का स्वागत व बहुमान किया।
प्रतियोगिता नियंत्रण कार्यालय प्रभारी कैलाश गोयल रिपदमनसिंह, परिक्षित लखावत, कमल हासन, अविनाश भाटी,नरेन्द्र सिंह चम्पावत, अजित सिंह चम्पावत, निर्णायक चम्पतराज, गोविन्द राम, महेंद्र सिंह, जगदीश सिंह राणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कानुन व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिरियारी पुलिस मय जाप्ता उपस्थित रहे। समाजसेवी भीकमदास वैष्णव, रामलाल ,खेताराम, गोतम डी चौधरी,अभयसिंह, जेठाराम , खरताराम ,कालुराम देवासी, घनश्यामदास, मोहनलाल जाट, मीठुदास, भावना, पेपीदेवी, हेमा, किरण,आदि उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................